Monday, January 13, 2020

जेएनयू पहुंचने वाले दिन दीपिका की सर्च बढ़ी, लेकिन हफ्ते भर के ट्रेंड्स में 'छपाक' से आगे रही 'तानाजी'

सोशल मीडिया डेस्क. 7 जनवरी को दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस में चल रहे प्रदर्शन में छात्रों का समर्थन करने पहुंची थीं। इसके बाद से ही वे और उनकी फिल्म छपाक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए। कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, तो कुछ ने साहसी कदम। हालांकि बीते 7 दिनों के गूगल के आंकड़े बताते हैं कि दीपिका की छपाक के मुकाबले अजय की तानाजी को ही यूजर्स ने ज्यादा सर्च किया।

शुक्रवार को दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद से तानाजी सर्चिंग में लगातार छपाक से आगे बनी हुई है। दीपिका की सर्चिंग सिर्फ 7 जनवरी की रात बढ़कर 47 पॉइंट पर पहुंची थी। इसके बाद उनकी और छपाक की सर्चिंग कम हो गई। दूसरी तरफ, तानाजी की सर्चिंग रविवार को 100 पॉइंट पर पहुंच गई। हमने गूगल ट्रेंड्स पर पिछले एक हफ्ते (7 से 13 जनवरी) के आंकड़े खंगाले और पता किया कि तानाजी, छपाक, दीपिका और अजय को लेकर यूजर्स ने गूगल से क्या पूछा।

जेएनयू में दीपिका के जाने के बाद से वे मीडिया में छाईं हुईं थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर ज्यादा सर्चिंग उनकी फिल्म छपाक नहीं बल्कि तानाजी की हो रही थी। बीते 7 दिनों में तानाजी को 30 पॉइंट, छपाक को 22 पॉइंट, दीपिका पादुकोण को 17 पॉइंट और अजय देवगन को 15 पॉइंट सर्च किया गया। तानाजी को 11 जनवरी को 89 पॉइंट, 12 जनवरी को 100 पॉइंट और 13 जनवरी को 83 पॉइंट सर्च किया गया। वहीं, छपाक की अधिकतम सर्चिंग 10 जनवरी को 85 पॉइंट तक पहुंची।

यूजर्स की सबसे ज्यादा क्वेरीज तानाजी का कलेक्शन जानने को लेकर (100 पॉइंट) आईं। इसके बाद तानाजी रिव्यू, छपाक, तानाजी मूवी, बॉक्स ऑफिस, टुकड़े-टुकड़े गैंग, जेएनयू प्रोटेस्ट, दीपिका पादुकोण, जेएनयू जैसे कीवर्ड्स से सर्चिंग की गई।

No comments:

Post a Comment